CG-DPR

बड़ेकनेरा स्कूल से हुआ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

jantaserishta.com
10 Sept 2022 12:29 PM IST
बड़ेकनेरा स्कूल से हुआ राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ
x
कोण्डागांव: शुक्रवार को बड़ेकनेरा के उच्चतर माध्यमिक शाला से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में आये सभी स्कूली बच्चों को कृमि एवं उससे होने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी दी गई साथ ही एल्बेंडाजोल कृमि नाशक दवाई के बारे में बताते हुए बच्चों को एल्बेंडाजोल लेने के संबंध में सलाह दी गई।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 टीआर कुँवर ने कहा कि कृमि बच्चों के पेट में होने वाली एक सामान्य बीमारी है। इससे शरीर में पोषक तत्वों का नाश हो जाता है और जिसके कारण बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास बाधित हो जाता है एवं इसके कारण एनीमिया, कुपोषण जैसी बीमारियां बच्चों को हो जाती है।
इस कार्यक्रम का आयोजन कोण्डागांव के सभी आंगनबाड़ी पाठशालाओं एवं विद्यालय में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 09 सितम्बर को किया गया। इसके साथ ही एल्बेंडाजोल की डोज लेने से छुटे हुये बच्चों, शाला त्यागी विद्यार्थी इत्यादि के लिए मॉप-अप दिवस 14 सितंबर को आयोजित कर उन्हें दवाईयां खिलाई जायेंगी।
इस कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी सोनल धुव, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, डीसी चन्द्रजीत सिंह, बीईटीओ सुनीता सरकार, सेक्टर प्रभारी नीरज उइके, सेक्टर सुपर वाइजर द्रुपत राज सेठिया, कामिनी बघेल एवं समस्त मितानिन उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कृमि मुक्ति दिवस हेतु 01 से 19 वर्ष के कुल 231467 बालक-बालिकाओं को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस हेतु 254614 एल्बेंडाजोल दवाईयों का वितरण विकासखण्ड स्तर पर भी किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story