CG-DPR

नरवा विकास से बढ़ेगा भू-जल स्तर: मंत्री मोहम्मद अकबर

jantaserishta.com
13 Feb 2023 8:07 AM IST
नरवा विकास से बढ़ेगा भू-जल स्तर: मंत्री मोहम्मद अकबर
x
रायपुर: प्रदेश के वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम महली में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी नरवा विकास योजना के तहत एक करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से ओगरहा नाला विकास कार्य का भूमि पूजन किया।
केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि नरवा विकास योजना की शुरुआत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वन क्षेत्रों में भू जल संरक्षण का निर्माण करने के लिए की गई है। इस योजना के माध्यम से वन क्षेत्रों में भू संरक्षण का कार्य किया जाएगा। जिसके माध्यम से वन क्षेत्रों में स्थित नालों में पानी की किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य वन्यजीवों को उनके रहवासी क्षेत्र में चारा पानी उपलब्ध कराया जाना है। जिसके माध्यम से आबादी क्षेत्रों में जंगली जानवर आकर्षित नहीं होंगे और लोगों की जान बच सकेगी। साथ ही साथ नरवा विकास योजना के तहत पेयजल एवं सिंचाई के साधन विकसित करने में मदद प्राप्त होगी।
केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि क्षेत्रों में नालों पर भूजल संरक्षण कार्य के लिए विभिन्न संरक्षण का निर्माण किया जाएगा। जिससे वन भूमि के क्षरण को रोका जा सकेगा और जल भंडार में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को सिंचाई करने में पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नरवा विकास योजना के तहत राज्य के वन क्षेत्रों में भूजल संरक्षण करने के बाद किसान आसानी से सिंचाई कर सकेंगे एवं अपनी फसल को अच्छे से कर सकेंगे।
श्री अकबर ने कहा कि सरकार द्वारा इस योजना को आरंभ करने का दूसरा मुख्य उद्देश्य है कि किसानों को सिंचाई के लिए अधिक से अधिक पानी उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में कुआं, हैंडपंप और बोरवेल आदि में भी पानी के स्तर में कमी ना आए और किसान आसानी से खेती बड़ी कर सकें। इस योजना को आरंभ करने का मुख्य लक्ष्य है कि सालों भर जल की उपलब्धता बनी रहे और किसान आत्मनिर्भर व सशक्त बने।
इस मौके पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, वन मंडलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story