- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- नारायणपुर: गोठानों...
CG-DPR
नारायणपुर: गोठानों हेतु पैरा इक्ट्ठा करने किया जा रहा, बेलर मशीन का उपयोग
jantaserishta.com
29 Nov 2022 5:32 PM IST

x
नारायणपुर: कृषि अभियांत्रिकी कांकेर से उपलब्ध बेलर मशीन द्वारा नारायणपुर जिले के ग्राम देवगाव में कृषकों के खेतों में हार्वेस्टर मशीन से धान कटाई उपरांत पराली को पैरा बेल बनाकर जिले के गौठान ग्राम देवगांव, नेलवाड, छिनारी, भाटपाल, रंगाव गराजी नेतानार एवं एडका में पशुओं के चारा हेतु भण्डारण गोठान समिति द्वारा किया जावेगा। बेलर मशीन से पैरा बंडल हेतु ग्राम देवगांव के कृषक श्री महेश राम देवांगन, श्री गणेशराम देवांगन, श्री काण्डेराम करंगा, राम कृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर कृषि प्रक्षेत्र केरलापाल कृषि विज्ञान केन्द्र केरलापाल द्वारा पैरादान किया जा रहा है, बेलर मशीन पैरा बंडल बनाने हेतु प्रदर्शन बीते 28 नवम्बर से प्रारंभ किया गया है। इस दौरान कुल 721 बण्डल पैराबेल बनाया गया। प्रत्येक बंडल का वजन लगभग 20 किलोग्राम है, मशीन द्वारा पैरा बंडल बनाने का प्रदर्शन शतत जारी हैं। जिले मे लगभग 2000 पैरा बण्डल बेलर मशीन द्वारा तैयार किया जावेगा।
कृषक श्री महेश राम देवांगन ने बताया कि मैं 14 एकड़ में पैरा बंडल बनाने हेतु पैरा दान कर रहा हूँ। कृषि अभियांत्रिकी कांकेर द्वारा निःशुल्क पैरा बंडल बनाया जा रहा है, जिसे नजदीक के गौठान ग्राम देवगांव, नेलवाड, छिनारी, भाटपाल, रेमावण्ड के गोठान समिति द्वारा परिवहन कर पशुओं के चारा हेतु भण्डारण किया जावेगा। इसके पूर्व मैं रबी फसल की तैयारी हेतु पराली को जला देता था, जिससे पर्यावरण प्रदुषण होता था एवं मिट्टी की उर्वरकता शक्ति भी कमजोर हो जाती थी। उक्त प्रदर्शन जिला प्रशासन एवं उप संचालक कृषि नारायणपुर के मार्गदर्शन में कृषि अभियांत्रिकी कांकेर द्वारा किया जा रहा हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





