- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- नारायणपुर: ग्रामीणों...
नारायणपुर: ग्रामीणों के निवेदन पर उफनते नदी को पार करते हुए अबूझमाड़ के अंतिम छोड़ पहुंचा स्वास्थ्य अमला

नारायणपुर: राज्य शासन की मंशानुरूप प्रदेश के सभी क्षेत्रों में खासकर अंदरूनी और आदिवासी बाहुल्य ईलाकांे में बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें उपलब्ध करायी जा रही है। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने अबूझमाड़ के अंतिम छोर डूंगा, रेकावाया और पीडियाकोट क्षेत्र में बारिश में मौसमी बीमारी और मलेरिया के मरीजों की अधिक संख्या सम्बन्धी सूचना को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को तत्काल डूंगा, रेकावाया और पीडियाकोट क्षेत्र में मेडिकल टीम भेजकर स्वास्थ्य जांच करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम नारायणपुर जिले के अबूझ कहे जाने वाले ओरछा विकासखंड (अबूझमाड़) के धुर नक्सल प्रभावित, घने जंगलों, पहाड़ों और उफनते नदी को पार करते हुए गांव डूंगा, रेकावाया और पीडियाकोट में स्वास्थ्य विभाग का 9 सदस्यीय अमला पहुंचा और वहां स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर 162 ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय समय पर चलने वाले अन्य अभियान का भी क्रियान्वयन स्वास्थ्य अमले द्वारा इन क्षेत्रों में पहुंचकर सफलतापूर्वक किया गया है और वहां के बच्चों एवं ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





