- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- नारायणपुर: जिला स्तरीय...
CG-DPR
नारायणपुर: जिला स्तरीय दो दिवसीय श्रेष्ठ पालकत्व प्रशिक्षण संपन्न
jantaserishta.com
13 Nov 2022 9:43 AM IST

x
नारायणपुर: जिले में दो दिवसीय जिला स्तरीय श्रेष्ठ पालकत्व प्रशिक्षण के द्वितीय चरण का आयोजन जिला पंचायत के डी.पी.आर.सी भवन में का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 एवं 11 नवम्बर तक चला, जिसमें दो दिनो तक, जिला में श्रेष्ठ पालकत्व प्रशिक्षण, प्रा.शा. एवं माध्मिक शाला के शाला प्रबंधन समिति पालकों एवं समुदाय को नियमित रूप से विद्यालय से जोड़ने हेतु किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम एव द्वितीय दिवस मे श्रेष्ठ पालकत्व पर विस्तृत चर्चा करते हुये एवं एस.एम.सी के महत्व को बताते हुये, कहा कि इस प्रशिक्षण का लाभ जिले के समस्त शालाओ को मिलना चाहिए, जिला सहायक कार्यक्रम समन्वयक ने कहा कि प्रशिक्षण में विद्यालय से पालकों को जोड़कर नियमित रूप से पालको का बैठक बुलाकर हम बच्चों के सीखने के गति को बताते हुये बच्चों के शैक्षणिक स्तर एवं शालेय समस्या मे सुधार कर अपने बच्चों के शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधि के विषय में अवलोकन कर सकते हैं.
प्रशिक्षण में जिला साक्षरता मिशन के जिला अधिकारी श्री एम के देहारी प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित हुए उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण मुख्य रूप से एफएलएन के उद्देश्य को समुदाय के माध्यम से बच्चो में सर्वागीन विकास करना हैं समुदाय के सहयोग से शाला के चहुमुखी विकास कर सकते है सभी प्रशिक्षार्थी से अपील कर इनके उद्देश्य को सफल बनाने हेतु जमीनी स्तर पर सफल बनाने में अहम भूमिका निभाना कहा और राज्य एवं जिले द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार कार्य करना होगा। आज के प्रशिक्षण में मुख्य रूप से श्री उमेश रावत, जिला सहा.कार्यक्रम समन्वयक नारायणपुर, राज्य स्त्रोत सदस्य श्री दासुराम एफ.एल.एन.टीम कु.रचना कारटे, कु.तेजेस्वनी निषाद, श्रीमती कुंती पाण्डेय एवं सभी कुशल प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





