- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- नारायणपुर: कलेक्टर...
CG-DPR
नारायणपुर: कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने ओरछा मुख्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा
jantaserishta.com
1 Dec 2022 8:59 AM IST

x
नारायणपुर: कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने नारायणपुर जिले के विकासखंड ओरछा मुख्यालय में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर सवेरे विकासखंड ओरछा पहुंचे, जहां उन्होंने नवनिर्मित छात्रावास भवन, तहसील कार्यालय, जी.ए.डी. कॉलोनी आदि के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने निर्माण कार्यों की धीमी गति पर नाराजगी जताई और सम्बन्धित अधिकारियों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की संख्या में भी वृद्वि करने कहा ताकि निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा कर सकें।
कलेक्टर श्री रघुवंशी ने ओरछा के तहसील कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ओरछा मुख्यालय में लगने वाले सभी कार्यालय में कर्मचारियों के उपस्थिति के बारे में भी पूछा। कलेक्टर ने एसडीएम ओरछा को निर्देशित किया कि ओरछा में लगने वाले सभी कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय में ही रहकर काम-काज करें, इसकी मॉनिटरिंग तहसीलदार नियमित रूप से करना सुनिश्चित करें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





