CG-DPR

नारायणपुर: कलेक्टर ने ओरछा स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
1 Dec 2022 8:58 AM IST
नारायणपुर: कलेक्टर ने ओरछा स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण
x
नारायणपुर: कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने अपने ओरछा प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री रघुवंशी ने ओरछा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर आमजनों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंभीर और आकस्मिक चिकित्सा के लिए दिये जा रहे उपचार सेवाओं के अलावा पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती मरीजों लंका निवासी श्रीमती श्यामबती से भी बातचीत की, उनका हालचाल जाना और उन्हें दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा। उन्होने अस्पताल में चल रही गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्र के पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, लेबर रूम सहित अन्य वार्डाे का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री रघुवंशी ने ओरछा विकासखंड में संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र का भी अवलोकन किया और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। कलेक्टर ने पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) में खाली और भरे बेड की जानकारी ली तथा उनकी माताओं से आत्मीय बातचीत की। कलेक्टर ने कहा कि ईलाके के गंभीर और कुपोषित बच्चों को माताओं के साथ पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) लाया जाये और उन्हें गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार देकर सुपोषित किया जाये। इस दौरान उन्होंने स्टोर रूम का अवलोकन किया और जीवनरक्षक दवाईयों की उपलब्धता देखी।.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story