CG-DPR

नारायणपुर: मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने प्रगतिरत पल्ली-बारसूर सड़क का लिया जायजा

jantaserishta.com
8 Dec 2022 9:37 AM IST
नारायणपुर: मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने प्रगतिरत पल्ली-बारसूर सड़क का लिया जायजा
x
नारायणपुर: मुख्य सचिव अमिताभ जैन एवं पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कड़ेनार और कडेमेटा पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क पल्ली-बारसूर का जायजा लिया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी साथ थे। मुख्य सचिव ने पल्ली सड़क पर निर्मित किये जा रहे पुल-पुलिया की प्रगति, सड़क निर्माण, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि उक्त सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करें। इस दौरान अधिकारियों ने उक्त मार्ग में बनाये जा रहे पुल-पुलिया निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने सड़क निर्माण का जायजा लेने के बाद स्केच के माध्यम से सड़क निर्माण कार्य की जानकारी ली।
पल्ली से बारसूर को जोड़ने के लिए 39.4 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जा रहा है, जिसमे से 35 किलोमीटर का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में 4 किलोमीटर में कार्य चल रहा है। इस सड़क में कुल 104 छोटे-बड़े पुल पुलिया थे। जिसमें से मात्र 6 पुल-पुलिया का निर्माण करना बाकी है। जिसे मुख्य सचिव ने जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त महा निदेशक श्री विवेकानंद सिन्हा, बस्तर कमिश्नर श्री श्याम लाल धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुन्दरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री आर एन दास, नारायणपुर कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी, नारायणपुर एसपी श्री सदानन्द कुमार के अलावा सम्बंधित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story