CG-DPR

मेरा घर, मेरा दफ्तर अभियान से शासकीय कार्यालयों में व्यापक पैमाने पर की गई साफ-सफाई

jantaserishta.com
20 Nov 2022 9:37 AM IST
मेरा घर, मेरा दफ्तर अभियान से शासकीय कार्यालयों में व्यापक पैमाने पर की गई साफ-सफाई
x
राजनांदगांव: जिले में शासकीय कार्यालय की सफाई के लिए कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे मेरा घर, मेरा दफ्तर अभियान के तहत सभी शासकीय कार्यालयों में व्यापक पैमाने पर साफ-सफाई की गई। कलेक्टर के आव्हान पर जिले भर में हर माह के पहले शनिवार को शासकीय अधिकारी- कर्मचारी अपने कार्यालय की सफाई कर रहे हैं। आज कलेक्टोरेट में सभी विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों ने फाइल व्यवस्थित कर संधारित किया वहीं अनुपयोगी वस्तुओं को नष्ट किया गया।
गौरतलब है कि प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को सुबह 8 बजे से 10 बजे तक शासकीय कार्यालय की साफ-सफाई की जा रही है। सफाई अभियान अंतर्गत रिकार्ड व्यवस्थित रखना है। आज कलेक्टोरेट सहित जिला पंचायत, नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, संयुक्त जिला कार्यालय भवन, आबकारी कार्यालय, जिला आयुर्वेद अधिकारी कार्यालय, जनसंपर्क कार्यालय, कार्यपालन अभियंता विद्युत, जिला कोषालय, आदिम जाति विभाग, जिला परिवहन कार्यालय, कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, पंजीयक कार्यालय, पीएमजीएसवाई कार्यालय, वन विभाग कार्यालय, समस्त एसडीएम कार्यालय, जिले भर के सभी शासकीय कार्यालयों में साफ-सफाई की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story