- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुंगेली : नागरिकों के...
CG-DPR
मुंगेली : नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए मेगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
jantaserishta.com
6 Nov 2022 9:54 AM IST

x
मुंगेली: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली के अध्यक्ष के निर्देशानुसार नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए नालसा एवं सालसा द्वारा चलाए जा रहे अखिल भारतीय कानूनी जागरूकता और आउटरीच अभियान के तहत जिला कार्यालय परिसर मुंगेली में कल 06 नवंबर को मेगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। मेगा विधिक जागरूकता शिविर में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के तहत ट्राईसायकल, श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, बैशाखी और कृषि उपकरण जैसे अन्य सामाग्री प्रदान किए जाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं व्यवहार न्यायाधीश श्री मयंक सोनी ने बताया कि मेगा विधिक जागरूकता शिविर में प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री प्रबोध टोप्पो एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री बलराम कुमार देवांगन उपस्थित रहेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





