- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मुंगेली जिला प्रोटीन...
मुंगेली जिला प्रोटीन वाले फसलों के उत्पादन में राज्य में अग्रणी- सलाहकार प्रदीप शर्मा

मुंगेली: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना, नीति, कृषि एवं ग्रामीण विकास के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में संबंधित विभागों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि मुंगेली जिला पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में प्रोटीन वाले फसलों के उत्पादन में अग्रणी जिला है। जिले में किसान बड़ी मात्रा में दलहन व तिलहन फसलों की खेती करते हैं, इस हेतु उन्होंने रबी सीजन में दलहनी व तिलहनी फसलों की बुंआई के लिए अभी से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के मिट्टी व जलवायु को जीरा, अजवाईन, केला, धनिया एवं गन्ना फसलों के लिए भी उपयुक्त बताया। इन फसलों से किसानों को अधिक लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने इन फसलों के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





