CG-DPR

मुंगेली शहर का होगा कायाकल्प: शहर के हृदय स्थल गोलबाजार अतिक्रमण से होगा मुक्त

jantaserishta.com
24 Sept 2022 9:22 AM IST
मुंगेली शहर का होगा कायाकल्प: शहर के हृदय स्थल गोलबाजार अतिक्रमण से होगा मुक्त
x
मुंगेली: मुंगेली शहर का कायाकल्प होगा। इस हेतु जिला प्रशासन द्वारा शहर के हृदय स्थल गोल बाजार क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करने कर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज गोलबाजार से बालानी चैक को अतिक्रमण से मुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में आज प्रातः 10 बजे से राजस्व, पुलिस और नगरपालिका के अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है। अतिक्रमण हटने से आवागमन सुगम होगा। मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार ने बताया कि गोलबाजार क्षेत्र को वन वे बनाया जा रहा है। इसके तहत आम नागरिक पुराना बस स्टैण्ड पुलिस थाना के सामने से प्रवेश करेंगे और बालानी चैक तथा चूड़ीलाईन से निकलेंगे। इसी तरह वरिष्ठ नागरिक श्री प्रेम आर्य के घर की ओर से गोलबाजार में प्रवेश करेंगे। तत्पश्चात चूड़ीलाईन और बालानी चैक से निकलेंगे। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के पूर्व संबंधितों को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद भी संबंधितों द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया गया। जिसके कारण आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर तहसीलदार श्री लीलाधर घु्रव और मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुंगेली श्री जे. बी. सिंह उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story