- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- झुमका महोत्सव में...
CG-DPR
झुमका महोत्सव में सांसद ने उड़ाई पतंग, निशानेबाजी की और कोरिया मिलेट्स का उठाया लुत्फ
jantaserishta.com
19 Jan 2023 9:51 AM IST

x
कोरिया: झुमका जल महोत्सव के रंगारंग कार्यक्रमों और कलाकारों के शानदार प्रस्तुतियों ने जन मानस को नया अनुभव दिया है। झुमका महोत्सव के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सांसद ज्योत्सना महंत झुमका आइलैंड भी पहुंची। झुमका आइलैंड में सांसद श्रीमती महंत के साथ सभी जनप्रतिनिधियों ने पतंगबाजी का आनंद उठाया। इसके बाद उन्होंने झुमका जल महोत्सव के सुंदर समारोह की तरह ही रंग बिरंगे गुब्बारे उड़ाए। झुमका जल महोत्सव पर आयोजित विभिन्न खेलों के इस दौरान उन्होंने निशानेबाजी में किस्मत आजमाते हुए निशाना भी लगाया। सांसद श्रीमती महंत के साथ सभी जनप्रतिनिधियों ने झुमका आइलैंड में महिला स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा कोरिया के मिलेट्स रागी लड्डू, ज्वार केक, बाजरा बर्फी, रागी कुकीज, बाजरा सेव, कोदो कुकीज, आदि का स्वाद लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





