- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- उद्योग मंत्री कवासी...
CG-DPR
उद्योग मंत्री कवासी लखमा के उपस्थिति में हुआ एमओयू पर हस्ताक्षर
jantaserishta.com
14 Jan 2023 8:44 AM IST

x
रायपुर: उद्योग मंत्री कवासी लखमा की उपस्थिति में उद्योग भवन रायपुर में दो एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग एवं सुरुचि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के मध्य पूरक पोषण आहार तथा फोर्टिफाइड राइस के लिए अनुबंध हुआ। जिसमें कम्पनी 111.7 करोड़ रुपये का निवेश करेगी इस उद्योग से 800 लोगो को रोजगार उपलब्ध होगा। छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग एवं यूनिटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के मध्य एथेनाल एक्सट्रैक्शन फ्रॉम मेज़ बेस्ड कॉर्न स्टार्च एंड डैमेज राइस एवं पावर प्लांट के लिये अनुबंध हुआ, जिसमे कम्पनी 183 करोड़ का निवेश करेगी। इस उद्योग से लगभग 120 लोगो को रोजगार उपलब्ध होगा। इस प्रकार कुल 294.7 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुये। पूरक पोषण आहार तथा फोर्टिफाइड राइस के लिए छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग के सचिव भुवनेश यादव और सुरुचि फूड्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से संचालक श्री हिमांशु गुप्ता ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए, वहीं एथेनाल एक्सट्रैक्शन फ्रॉम मेज़ बेस्ड कॉर्न स्टार्च एंड डैमेज राइस एवं पावर प्लांट के लिये छत्तीसगढ़ शासन उद्योग विभाग के सचिव श्री भुवनेश यादव और यूनिटी इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के संचालक श्री बसन्त कुमार अग्रवाल के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उद्योग विभाग के अपर संचालक द्वय श्री आलोक द्विवेदी एवं श्री प्रवीण शुक्ला तथा संयुक्त संचालक द्वय श्री हरीश सक्सेना एवं श्री वी.के.देवांगन के अलावा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
TagsKawasi Lakhma
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





