CG-DPR

दिव्यांगों को दी जाएगी मोटरयुक्त ट्राई साइकिल

jantaserishta.com
19 Oct 2022 11:40 AM IST
दिव्यांगों को दी जाएगी मोटरयुक्त ट्राई साइकिल
x
जगदलपुर: दिव्यांगजनों को मोटरयुक्त ट्राई साइकिल दी जाएगी। कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत गरीबी रेखा से उपर जीवन यापन करने वाले और 80 प्रतिशत दिव्यांगता वाले लोगों को समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटरयुक्त ट्राई साइकिल प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही 60 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले स्कूली विद्यार्थी और 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले रोजगार व स्वरोजगार करने वाले लोगों को भी इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने सभी ग्रामों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, जिससे दिव्यांगों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story