- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- जन चौपाल में 40 से...

x
रायपुर: कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने कलेक्टर सभाकक्ष में जन चौपाल के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो से आए 40 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।
जन चौपाल में आज अभनपुर तहसील के ग्राम सारखी के दीपक जांगड़े ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, शिवानंद नगर, खमतराई के महेश वर्मा ने चालू सड़क पर वाहन खड़ा करने की शिकायत, साहूपारा ब्रह्मपुरी के निवासियों ने अवैध कब्जे की शिकायत, कुशालपुर निवासी मुन्ना ठाकुर ने मलसाय तालाब में पूजन सामग्री विसर्जन कुंड बनवाने, मुंडन संस्कार हेतु चबूतरा निर्माण कराने और प्रसाधन बनवाने आवेदन दिया।
इसी प्रकार रायपुर की कमलेश चौहान ने अपनी भूमि के सीमांकन हेतु, ग्राम पी जामगांव के खेमराम साहू ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार हेतु, गणेश विहार चंगोराभाठा के रहवासियों ने विद्युतीकरण सुविधा प्रदान करने, ग्राम पाड़ाभाट के राजाराम टंडन ने अपनी विकलांग पेंशन पुनः चालू करवाने, पंडरीतराई की शिवानी पाटिल ने जाती प्रमाण पत्र बनवाने, देव विहार कॉलोनी भाटागाँव के कॉलोनीवासियों ने स्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान करने, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश दीवान ने ग्राम अकोली से गिधौरी सड़क का मरम्मत कराने और सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों की जांच कराने, वृंदावन नगर निवासी लक्ष्मी तांडी ने अपने वार्ड में हैंडपंप सुधरवाने आवेदन दिया।
प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर डॉ भुरे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी.बी पंचभाई सहित सभी एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Tagsकलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरेरायपुर कलेक्टरCollector Dr. Sarveshwar Narendra BhureRaipur Collector
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





