- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- पैरादान से गोठानों में...
CG-DPR
पैरादान से गोठानों में 10 हजार क्विंटल से अधिक पैरा संग्रहित
jantaserishta.com
7 Jan 2023 9:43 AM IST

x
अम्बिकापुर: जिले के किसानों के द्वारा गोठानों में पशुओ के लिए चारे की व्यवस्था के लिये लगातार पैरादान किया जा रहा है। अब तक पैरादान से 273 गोठानों में 10 हजार 797 क्विंटल पैरा संग्रहित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर विकासखण्ड के 43 गोठान में 914 क्विंटल, लखनपुर के 42 गोठान में 1810 क्विंटल, सीतापुर के 29 गोठान में 2567 क्विंटल, बतौली के 28 गोठान में 2109 क्विंटल, उदयपुर के 41 गोठान में 1388 क्विंटल,लुण्ड्रा के 25 गोठान में 1152 क्विंटल तथा मैनपाट के 29 गोठान में 859 क्विंटल पैरा संग्रहित किया गया है।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वच्छ पर्यावरण के लिए किसानों से पराली न जलाने तथा गोठानों में पशुओं के लिये चारे की व्यवस्था हेतु पैरादान करने की अपील की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





