CG-DPR

पक्का आवास मिलने से मोहनू ने किया शासन के प्रति आभार व्यक्त

jantaserishta.com
21 Jan 2023 9:35 AM IST
पक्का आवास मिलने से मोहनू ने किया शासन के प्रति आभार व्यक्त
x
बेमेतरा: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मोहनू बंजारे का खुद के पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है। 47 वर्षीय श्री मोहनू बंजारे बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत घुरसेना के निवासी हैं, उसके परिवार में एक पुत्र एवं दो बेटियां है। मोहनू ने बताया कि उसके पास रहने के लिए पहले कच्चा मकान था। कच्चे मकान में रहने के कारण उन्हे बहुत से परेशानियांे का सामना करना पड़ता था। केंद्र एवं राज्य शासन के जनकल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत स्वीकृति वर्ष 2019-20 में उसके स्वयं का पक्का मकान बनकर तैयार हुआ। आवास योजना उसके लिए काफी सहारा बनकर आई है, जिसके कारण उसको पक्का आवास प्राप्त हुआ। अब वे अपने परिवार के साथ पक्के मकान में रह रहे हैं। इसके लिए उन्होने राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया। ऐसे ही मोहनू बंजारे शासन की अन्य योजनाओं का लाभ लेते हुए अपना जीवन यापन कर रहे है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story