- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- कलेक्टर के निर्देशन...
CG-DPR
कलेक्टर के निर्देशन में शिवरीनारायण के महानदी घाट में सम्पन्न हुआ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन का मॉक एक्सरसाइज
jantaserishta.com
5 Nov 2022 9:54 AM IST

x
जांजगीर-चांपा: 4 नवंबर को जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जांजगीर जिले के नगर पंचायत शिवरीनारायण में बाढ़ से निपटने हेतु जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रशिक्षण (Mock Exercise) शिवरीनारायण के महानदी तट के घाट में किया गया।
इसमें राहत एवं बचाव कार्य जैसे बाढ़ में फसे व्यक्ति को निकालना, डूबते हुए व्यक्ति को बचाना, अग्नि दुर्घटना में फंसे व्यक्तियों को निकालना और साइट रिलीफ कैम्प में कुछ लोगों को ठहराने की अभ्यास उनका त्वरित स्वास्थ्य जांच आदि का माक एक्सरसाईज किया गया। आपदा रेस्क्यू टीम में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, नगर सेना जांजगीर आदि विभाग के अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित थे, जिन्होंने अधिकारियों के निर्देशन में कर्मचारियों ने मिलकर आपदा प्रबंधन के तहत मॉक एक्सरसाइज का अभ्यास किया।
इस दौरान जिला प्रशासन से राजस्व विभाग,चिकित्सा विभाग, नगरीय प्रशासन विभाग आदि के अधिकारी कर्मचारी सहित शिवरीनारायण तहसीलदार बी.एल साहू, जिला सेनानी एवं अग्निशामक अधिकारी राजेन्द्र मानवटकर, पामगढ़ के राजश्व अनुविभागीय अधिकारी जी.एल.जगत, सीएमओ संध्या वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक डॉ पी लहरे,डॉ एन के साहू, प्रबंधक विजय निर्मलकर उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





