CG-DPR

मोबाईल मेडिकल यूनिट बस द्वारा निःशुल्क चिकित्सा उपचार

jantaserishta.com
2 Sept 2022 8:44 AM IST
मोबाईल मेडिकल यूनिट बस द्वारा निःशुल्क चिकित्सा उपचार
x
सूरजपुर: मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत विभिन्न वार्डों में पहुंचकर मेडिकल मोबाइल यूनिट बस द्वारा निःशुल्क चिकित्सा उपचार किया जा रहा है। आज प्रेमनगर एवं भटगांव क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट की बस पहुंच कर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। नगर पंचायत प्रेमनगर क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 12 रानी दुर्गावती वार्ड सरना चौक के पास कुल 72 मरीजों का, स्वास्थ्य चेकअप कर निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।
इसी तरह मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पंचायत भटगांव क्षेत्र के वार्ड क्रमांक एक में शिविर लगाया गया जिसमें 85 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया एवं दवाई का वितरण किया गया। जिला शहरी अधिकरण सूरजपुर के सिटी मिशन मैनेजर आभा एक्का ने बताया कि 2 सितंबर 2022 को प्रेमनगर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 06,07 में सुबह 8 से शाम 3 बजे तक चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा जिसमें निःशुल्क स्वास्थ्य चेकअप, लैब टेस्ट एवं दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसी तरह भटगांव क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक दो में कैंप लगेगा जहां निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाई का वितरण किया जाएगा।
मोबाईल मेडिकल यूनिट बस में विभिन्न प्रकार के लैब टेस्ट किये जा रहे है, जिसमें खून, मल मूत्र, थूक, टीबी, थायराइड, मलेरिया, टाइफाईड की जॉच कुशल लैब टेक्नीशियन द्वारा अत्याधुनिक मशीनों से की जा रही है। ईसीजी, ब्लड प्रेशर, प्लस ऑक्सीमीटर जैसे स्वास्थ्य उपकरण भी इसमें उपलब्ध हैं। मेडिकल ऑफिसर, लैब टेक्नीश्यिन, फर्मासिस्ट सहित नर्स विभिन्न वार्ड में पहुंच कर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story