CG-DPR

विधायक रामपुकार सिंह ने पत्थलगांव नगर में सी मार्ट का किया शुभारंभ

jantaserishta.com
28 Jan 2023 10:04 AM IST
विधायक रामपुकार सिंह ने पत्थलगांव नगर में सी मार्ट का किया शुभारंभ
x
जशपुरनगर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्री राम पुकार सिंह ने शहर के लोगों को एक ही छत के नीचे स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद उपलब्ध कराने हेतु पत्थलगांव नगर में सी-मार्ट का शुभारंभ किया। उन्होंने संचालनकर्ता महिला स्व सहायता समूह को बधाई देते हुए अच्छे से कार्य करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों का विक्रय करने के उद्देश्य से सी मार्ट की स्थापना की गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार का यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि जशपुर जिला मुख्यालय के साथ ही अब पत्थलगांव शहर में सी मार्ट की स्थापना की गई है।जिससे नगर वासियों को एक ही छत के नीचे स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पाद उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में सक्रिय स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार कर रही है। जिसका लाभ निश्चय रूप से जिला एवं शहर के महिलाओं को मिल रहा है एवं महिलाएं सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story