- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- विधायक पत्थलगांव...
CG-DPR
विधायक पत्थलगांव रामपुकार सिंह ने प्रिंस बंजारे को पढ़ाई के लिए 50 हजार राशि का चेक सौंपा
jantaserishta.com
30 Oct 2022 10:58 AM IST

x
जशपुरनगर: पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने शुक्रवार को रेस्ट हाउस में पत्थलगांव निवासी छात्र प्रिंस बंजारे को पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपए का चेक सौंपा गया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, रत्ना पैंकरा और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। सामाजिक संगठनों के सार्थक प्रयास से आज प्रिंस को आर्थिक सहायता दी गई है, प्रिस के पिता श्री संतोष कुमार बंजारे ने अपने बेटे प्रिंस बंजारे को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी स्वयं दर्जी का काम करते हैं। आज इसी का परिणाम है कि प्रिंस बंजारे का चयन आईआईटी खड़कपुर में हुआ है पूरे गांव में खुशियों से झूम उठा है।
कलेक्टर ने छात्र प्रिंस की पढ़ाई के प्रति लगन को देखते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। प्रिंस बंजारे शुरू से प्रतिभावान छात्र रहे हैं नवोदय विद्यालय में पढ़ाई करते हुए उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। प्रिंस अपनी सफलता का श्रेय मां-बाप और परिवार के साथ-साथ सभी गुरुजनों को देते हैं प्रथम प्रयास में ही उन्होंने सफलता हासिल की हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





