CG-DPR

विधायक ने लंरगू राम के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा

jantaserishta.com
30 Oct 2022 9:19 AM IST
विधायक ने लंरगू राम के परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा
x
जशपुरनगर: विधायक विनय भगत ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा लंरगू राम की पत्नी श्रीमती मंगरीबाई को जिला प्रशासन की ओर से चार लाख की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा। और भगत ने संवेदना व्यक्त करते हुए दुःख इस घड़ी में परिवार को सहनशक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर सन्ना तहसीलदार श्री सुनील गुप्ता उपस्थित थे।
जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए प्रभावित परिवार को दो दिन के भीतर आर्थिक सहायता राशि चेक सौंपा गया। सन्ना तहसीलदार से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत दिवस 26 अक्टूबर 2022 को समय लगभग 12 बजे लंरगू राम, पिता बुंध जाति पहाड़ी करेवा उम्र 55 वर्ष, ग्राम मुढ़ी बीजाघाट निवासी कैलाश यादव के बाड़ी में लगे टमाटर की रखवाली करने के लिए रात में झोपड़ी में चूल्हा के पास सो रहा था। झोपड़ी में आग पकड़ने पर 90 प्रतिशत जल गया। जिससे बगीचा हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में लगभग 04 से 4.30 बजे मृत्यु हो गयी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story