CG-DPR

विधायक डॉ के के ध्रुव ने वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कार वितरण

jantaserishta.com
1 Feb 2023 8:32 AM IST
विधायक डॉ के के ध्रुव ने वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कार वितरण
x
गौरेला पेंड्रा मरवाही: विधायक डॉ के के ध्रुव ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय पेंड्रा में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया। डॉ ध्रुव समरोह के मुख्य अतिथि थे। वार्षिकोत्सव में शाला के छात्र-छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की रंगारंग प्रस्तुति दी। प्राचार्य श्री एल.पी. डाहीरे ने विद्यालय के वर्षभर के प्रमुख कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में श्री मनोज गुप्ता, श्री हर्ष गोयल, श्री हर्ष छाबरिया, श्री नवल लहरे, श्री रमेश साहू पार्षद, श्री एच.एन.सोनी पूर्व प्राचार्य, श्री हसन, श्री नरेन्द्र राय, श्री नदीम मलिक शाला विकास समिति सदस्य आदि उपस्थित थे। मंच संचालन कु अनामिका मिश्रा एवम कु नंदिनी साहू ने किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story