- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- विधायक, कलेक्टर और...
CG-DPR
विधायक, कलेक्टर और एसपी ने शहीद जवान स्व. संजय लकड़ा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए
jantaserishta.com
28 Feb 2023 8:46 AM IST

x
जशपुरनगर: जशपुर विधायक विनय भगत, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर ने जशपुर विकासखण्ड के बाम्हपुरा गांव में पहुंच कर सीएएफ शहीद जवान स्व. संजय लकड़ा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुःख के इस घड़ी में परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
नारायणपुर जिले में सीएएफ या छत्तीसगढ़ आर्म फोर्स की 16वीं बटालियन में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। ओरछा के बटुम इलाके में सीएएफ और डीआरजी की संयुक्त नक्सल ऑपरेशन के दौरान सर्चिंग करते हुए संजय लकड़ा का पैर आईईडी पर आ जाने से मौके पर ही शहीद हो गए। शहीद स्व. संजय लकड़ा का पार्थिव देह आज उनके गृह ग्राम जशपुर के बाम्हनपुरा लाया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





