CG-DPR

ओरछा कन्या आश्रम से लापता हुई छात्राएं मिली तमिलनाडू में, कलेक्टर के निर्देश पर गठित की गयी थी दो टीमें

jantaserishta.com
23 Nov 2022 10:39 AM IST
ओरछा कन्या आश्रम से लापता हुई छात्राएं मिली तमिलनाडू में, कलेक्टर के निर्देश पर गठित की गयी थी दो टीमें
x
नारायणपुर: विगत दिवस ओरछा कन्या आश्रम से अचानक लापता हुई 4 छात्राओं को ढंूढ निकाला गया है। ये चारों छात्राएं माध्यमिक कन्या आश्रम ओरछा में रहकर पढ़ाई कर रही थी और बीते 13 नवम्बर को बिना किसी की अनुमति से आश्रम छोड़कर चली गयी थी। जिसकी रिपोर्ट आश्रम अधीक्षिका द्वारा थाने में दर्ज करायी गयी थी। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल 8-8 सदस्यीय दो दलों का गठन कर इन छात्राओं को ढूढने 19 नवम्बर को इन दलों को रवाना किया था। ये छात्राएं तमिलनाडू प्रदेश के जिला कुनुर में पायी गयी है, जिन्हें दल द्वारा वापस लाया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story