- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मंत्री मोहन मरकाम 24...
CG-DPR
मंत्री मोहन मरकाम 24 से 28 जुलाई तक रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर और बस्तर का करेंगे दौरा
jantaserishta.com
24 July 2023 8:44 AM IST

x
रायपुर: आदिम जाति तथा अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री मोहन मरकाम 24 जुलाई से 28 जुलाई तक रायपुर, सरगुजा, बिलासपुर, कोण्डागांव और बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही विभागीय काम-काज की समीक्षा करेंगे।
मंत्री श्री मोहन मरकाम 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर अटल नगर के सभाकक्ष में विभागीय काम-काज की समीक्षा करेंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री मरकाम 24 जुलाई को दोपहर 3 बजे रायपुर से सरगुजा के लिए रवाना होंगे, वे रात्रि 8 बजे जिला कोरबा पहुंचकर वहां रात्रि विश्राम करेंगे। 25 जुलाई को सुबह 8.30 बजे अम्बिकापुर के लिए रवाना होंगे और वहां दोपहर एक बजे अम्बिकापुर के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। मंत्री श्री मरकाम 26 जुलाई को सुबह 5 बजे अम्बिकापुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे और वहां कलेक्ट्रेट बिलासपुर के मंथन सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक पश्चात शाम 5 बजे बिलासपुर से रवाना होकर रात्रि 8 बजे बस्तर बाड़ा रायपुर पहुंचेंगे।
मंत्री श्री मरकाम 27 जुलाई को सुबह 5 बजे रायपुर से कोण्डागांव के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां सबेरे 8 बजे आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री श्री मरकाम 28 जुलाई को सुबह 11 बजे जगदलपुर जिला बस्तर के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर एक बजे जिला बस्तर के प्रेरणा हॉल में विभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक पश्चात शाम 5 बजे प्रस्थान कर रात्रि 8 बजे कोण्डागांव पहुंचेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





