CG-DPR

मंत्री मोहम्मद अकबर ने विधानसभा के नए कक्ष में बैठकर किया कामकाज

jantaserishta.com
3 March 2023 8:03 AM IST
मंत्री मोहम्मद अकबर ने विधानसभा के नए कक्ष में बैठकर किया कामकाज
x
रायपुर: प्रदेश के वन,परिवहन,आवास,पर्यावरण,विधि विधाई कार्य मंत्री मोहम्मद अकबर ने छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर स्थित अपने नवीन कक्ष डी 6 में बैठकर कामकाज किया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा रायपुर में सभी मंत्रियों तथा विधानसभा उपाध्यक्ष के लिए नवीन सुसज्जित कक्ष बनाए गए हैं।इसका उदघाटन 1 मार्च को विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्रीगण की उपस्थिति में किया था।मंत्रीगण के पुराने कक्ष की तुलना में नवीन कक्ष बड़े आकार के हैं तथा कामकाज की दृष्टि में सुसज्जित है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च से प्रारंभ हुआ है जो 24 मार्च तक आहूत है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story