- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मंत्री मोहम्मद अकबर ने...
मंत्री मोहम्मद अकबर ने चक्रीय निधि से देवडोंगरा स्व-सहायता समूह झलमला को बकरी पालन के लिए 10 लाख रूपए चेक का किया वितरण

कवर्धा: प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर 15 अगस्त के दिन अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान विश्राम भवन कवर्धा में चक्रीय निधि से देवडोंगरा स्व-सहायता समूह झलमला को बकरी पालन के लिए 10 लाख रूपए का लोन प्रदाय किया। मंत्री श्री अकबर ने हितग्राही श्री भरत धुर्वे, सलगी एवं श्री हनतू मरकाम को 5-5 हजार बम्बूसा बालकोवा (बॉस) पौधा का वितरण किया। उन्होंने हितग्राही श्री रोशन शर्मा, महराजपुर को 7 हजार एवं चंद्रायन हॉस्पिटल कवर्धा को 5 हजार टिसू कल्चर सागौन पौधा का वितरण किया। इस दौरान वनमण्डलाधिकारी श्री चूड़ामणि सिंह (भा.व.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनिषा ठाकुर रावटे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कवर्धा श्री विनय सोनी तथा हितग्राहीगणों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





