CG-DPR

मंत्री कवासी लखमा ने भैरमबंद गौठान के गोबर पेंट यूनिट का किया निरीक्षण

jantaserishta.com
10 Feb 2023 8:28 AM IST
मंत्री कवासी लखमा ने भैरमबंद गौठान के गोबर पेंट यूनिट का किया निरीक्षण
x
दंतेवाड़ा: प्रदेश के वाणिज्य कर आबकारी एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने अपने दंतेवाड़ा प्रवास के दूसरे दिन भैरमबंद गौठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौठान में स्थापित गोबर पेंट यूनिट, मुर्गी पालन केंद्र, केंचुआ खाद निर्माण इकाई और बाड़ी सहित गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी का भी अवलोकन किया और गौठान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री श्री लखमा ने गौठान में काम कर रही समूह की महिलाओं से बातचीत की और गौठान में उत्पादित गोबर पेंट, खाद, सब्जी आदि के विक्रय हेतु बाजार की उपलब्धता, होने वाली आय आदि के बारे में पूछा।
मंत्री श्री लखमा ने निर्देशित करते हुए कहा कि गौठान में अन्य आय मूलक गतिविधियां संचालित करें, जिससे इन महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशानुरूप समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने जिला प्रशासन द्वारा गोबर पेंट यूनिट स्थापित की गयी है। इस यूनिट में समूह की 35 महिलाएं प्रतिदिन काम कर अब तक लगभग 1300 लीटर गोबर पेंट तैयार कर चुकी हैं। इस पेंट का उपयोग सरकारी भवनों के रंग-रोगन में किया जायेगा। इसके लिए कलेक्टर के निर्देश पर विभाग अपनी-अपनी आवश्यकतानुसार मांगपत्र भी दे रहें है। मंत्री श्री लखमा ने गौठान को और व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिये। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गण सहित सीईओ जिला पंचायत श्री ललितादित्य नीलम, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story