- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मंत्री कवासी लखमा ने...
CG-DPR
मंत्री कवासी लखमा ने स्कूली बच्चों से की आत्मीय बातचीत
jantaserishta.com
10 Feb 2023 8:29 AM IST

x
दंतेवाड़ा: प्रदेश के वाणिज्य कर आबकारी एवं जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान भैरमबंद ग्राम के स्कूली बच्चों को अपने पास बुलाकर उनसे आत्मीय बातचीत की। इस दौरान मंत्री श्री लखमा ने इन स्कूली बच्चों रिषभ, अनुराग, और सुजाता से उनके स्कूल में संचालित गतिविधियों, स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता आदि के बारे में पूछा। मंत्री ने इन बच्चों से पूछा कि आगे भविष्य में क्या बनना चाहते हो, जिस पर एक छात्र ने शिक्षक, एक ने फोटोग्राफर और सुजाता ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ कलेक्टर बनने की इच्छा जताई। जिस पर मंत्री श्री लखमा ने खुश होकर ताली बजाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मंत्री श्री लखमा ने हाईस्कूल जा रही कक्षा 9वीं की छात्राए कुमारी पूजा, दिव्या और ज्योति से भी चर्चा की। छात्राओं ने बताया कि वे गांव से 5 किलोमीटर दूर स्कूल जा रही हैं, जिस पर मंत्री श्री लखमा ने इन छात्राओं शासन द्वारा सायकल दिये जाने की जानकारी ली, छात्राओं ने बताया कि इन्हें सायकल प्रदान की गयी है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण सहित सीईओ जिला पंचायत श्री ललितादित्य नीलम, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, एसडीएम श्री कुमार बिश्वरंजन के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





