- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मंत्री कवासी लखमा ने...
मंत्री कवासी लखमा ने सुकमा में हितग्राहियों को 40 वनाधिकार मान्यता प्रत्र प्रदान किया

सुकमा: सुकमा नगर पालिका परिषद में आयोजित वनाधिकार प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में राज्य के वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा मुख्य अतिथि के रूप में शरीक हुए। मंत्री श्री कवासी लखमा ने सुकमा शहरी क्षेत्र के 34 लोगों को वनाधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसमें सुभाष चन्द्र बोस वार्ड क्रमांक 1 के 14 और बिरसा मुण्डा वार्ड क्रमांक 8 के 20 व्यक्ति शामिल हैं। इससे पहले 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बिरसा बुण्डा वार्ड क्रमांक 8 के 6 हितग्राहियों को वनाधिकार मान्यता प्रत्र प्रदान किया गया था। इस प्रकार सुकमा शहरी क्षेत्र के अन्तर्गत कुल 40 वनाधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किया गया और सुकमा शहरी क्षेत्र में वनाधिकार प्रमाण पत्र प्रदान करने वाला संभाग का तीसरा जिला बन गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





