- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मंत्री जयसिंह अग्रवाल...
CG-DPR
मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ
jantaserishta.com
28 Sept 2022 12:34 PM IST

x
रायपुर: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला मुख्यालय कोरबा के सीएसईबी फुटबॉल मैदान में शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में राज्य भर से आए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 30 सितम्बर तक कोरबा में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में राज्य भर के 14 से 19 वर्ष के स्कूली बच्चे टेनिस क्रिकेट, किक बाक्ंिसग, फुटबॉल, गतका खेल में भाग ले रहे है।
राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर कहा कि शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए स्कूली बच्चों को खेल गतिविधियों में शामिल कर राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बच्चे अलग-अलग विधाओं में भाग ले रहे है। उद्घाटन समारोह में नगर निगम कोरबा के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, कलेक्टर श्री संजीव झा, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर एवं नगर निगम कोरबा के सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी, नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज सहित नागरिक उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





