- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- प्रभारी मंत्री ने किया...
CG-DPR
प्रभारी मंत्री ने किया गांडा समाज के भवन का लोकार्पण
jantaserishta.com
21 Oct 2022 10:50 AM IST

x
नारायणपुर: अन्दकुरी गांडा समाज द्वारा आज सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री, आबकारी व उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने गांडा समाज समाज हेतु 20 लाख रुपये की लागत से बने नवीन सामाजिक भवन का लोकार्पण किया, भवन गरांजी मे बनाया गया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सामुदायिक भवन का आज यहां भूमि पूजन हो रहा है। सामुदायिक भवन बन जाने से ऐसे आयोजनों के लिए आप लोगों को काफी मदद मिलेगी, इसके साथ ही सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में भी ऐसे भवन बहुत सहायक होते हैं। इस अवसर पर इस दौरान छ.ग.हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबती नेताम, उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष श्री पंडीराम वड्डे, जिला पंचायत सदस्य सुश्री गंगादई सोरी, पार्षद श्री विजय सलाम, श्री रजनू नेताम, के अलावा समाज मुख्य, क्षेत्र के जनप्रतिनिधी उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





