- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मंत्री अनिला भेंड़िया...
CG-DPR
मंत्री अनिला भेंड़िया ने खरीदी कर समूह की महिलाओं का बढ़ाया हौसला
jantaserishta.com
5 Nov 2022 8:58 AM IST

x
रायपुर: महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंड़िया राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में राज्योत्सव के दौरान आयोजित विकास प्रदर्शनी में विभागीय स्टॉलों को देखने पहुंची। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग के स्टॉल से खरीदी कर स्वसहायता समूहों की महिलाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने रौशनी दिव्यांग स्व-सहायता समूह रायपुर की सदस्यों ने उत्साहित होकर बताया कि मंत्री श्रीमती भेंड़िया ने उनके स्टॉल से 200 रूपए का की-होल्डर खरीदा।
श्रीमती भेंड़िया ने समाज कल्याण विभाग के स्टॉल का भी अवलोकन किया और वहां नशामुक्ति का संदेश दे रहे विभागीय कलाकारों की सराहना की। श्रीमती भेंड़िया ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर बुजुर्गों, दिव्यांग और तृतीय लिंग समुदाय के लिए जारी हेल्पलाईन नम्बर 155326 और टोल फ्री नम्बर- 1800-233-8989 को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं, जिससे लोग इसका लाभ उठा सकें।
TagsAnila Bhendia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





