- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- शाकम्भरी महोत्सव में...

x
रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया रायपुर जिले के आरंग नगर में हरदिहा पटेल मरार समाज द्वारा आरंग परिक्षेत्रीय वार्षिक सम्मेलन में आयोजित शाकम्भरी महोत्सव में शामिल हुए। मंत्री डॉ. डहरिया ने शाकम्भरी महोत्सव को सम्बोधित करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविसुदन पटेल अध्यक्ष हरदिहा पटेल समाज ने किया। इस अवसर पर पटेल समाज की मांग पर डॉ. डहरिया ने शाकम्भरी भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण के शेष कार्य को पूर्ण करने के लिए 05 लाख रूपये की प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर पंचायत आरंग श्री चंद्रशेखर चंद्राकार, अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग श्री खिलेश्वर देवांगन सहित रानी पटेल, भारती देवांगन, नरसिंग साहू, मंगलमूर्ति अग्रवाल, सूरज लोधी, धनेश्वरी खिलावन निषाद, राममोहन लोधी, दीपक चंद्राकार, सूरज सोनकर, गणेश बांधे, भरत लोधी, राजेश्वरी साहू, उपेंद्र साहू, गोपाल प्रसाद पटेल, होरीलाल पटेल, विनय कुमार पटेल, रमाशंकर पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल, चंद्रकांत पटेल, नरेंद्र पटेल, प्रदीप पटेल, अरविंद पटेल, ईश्वर पटेल, महेश पटेल, भोलाराम पटेल, आशमति पटेल, दुर्पति पटेल, रूपकुमारी पटेल, केशर पटेल, शकुन पटेल, पोषण पटेल, भूषण पटेल, एवं महेंद्र कुमार पटेल उपस्थित थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





