- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मंत्री डॉ. डहरिया कबीर...
CG-DPR
मंत्री डॉ. डहरिया कबीर आश्रम सत्संग समारोह में हुये शामिल
jantaserishta.com
12 Feb 2023 7:59 AM IST

x
रायपुर: सदगुरु कबीर देव एवं सदगुरु अभिलाष देव की पुण्य स्मृति में रायपुर जिले के ग्राम संकरी (कोरासी) में कबीर पंथी साहू समाज के द्वारा 20 वां वार्षिक सत्संग समारोह का आयोजन किया कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया शामिल हुये और उन्होंने मुख्य प्रवक्ता धर्मेंद्र साहेब का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंत्री डॉ.डहरिया ने पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। निर्माण कार्यों में कबीर आश्रम में शेड निर्माण लागत 10 लाख रूपये, नवीन पंचायत भवन निर्माण लागत 14.15 लाख रूपये, उपस्वास्थ्य केंद्र में अहाता निर्माण लागत 7 लाख रूपये, हाई स्कूल में अहाता निर्माण लागत 7लाख रूपये, नवीन है स्कूल में शेड निर्माण लागत 08लाख रूपये, बाजार चौक में सीसी रोड़ निर्माण लागत 6 लाख रूपये, यात्री प्रतीक्षालय लागत 03 लाख रूपये के विकास कार्य का लोकार्पण किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री द्वारिका प्रसाद साहू डायरेक्टर अपेक्स बैंक रायपुर, श्री खिलेश्वर देवांगन अध्यक्ष जनपद पंचायत आरंग, दुर्गा राय जिला पंचायत सदस्य, केशरी मोहन साहू जिला पंचायत सदस्य, प्रीति चंद्रशेखर साहू जनपद सदस्य, श्री कोमल सिंह साहू भगवती धुरंधर, श्री राजेश धुरंधर, श्री संतोष कुमार साहू, श्री नारायण प्रसाद साहू सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि और नागरिक मौजूद थे ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





