- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मंत्री डॉ. डहरिया ने...
CG-DPR
मंत्री डॉ. डहरिया ने क्षेत्रीय प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की भेंट
jantaserishta.com
28 Dec 2022 8:39 AM IST

x
रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर में अपने निवास कार्यालय में विभिन्न स्थानों से आए क्षेत्रीय प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से भेंट की। डॉ. डहरिया ने उनसे अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी ली। लोगों ने अपनी विविध समस्याओं के संबंध में भी नगरीय प्रशासन मंत्री को आवेदन प्रस्तुत किए। डॉ. डहरिया ने लोगों को उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार को नगरीय प्रशासन मंत्री से लोग स्वेच्छा से मिलकर अपने क्षेत्र के विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं के संबंध में चर्चा कर अपनी समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करते है। डॉ. डहरिया लोगो से सहजता से मिलते है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





