CG-DPR

मंत्री अनिला भेंड़िया ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई

jantaserishta.com
24 Jan 2023 10:56 AM IST
मंत्री अनिला भेंड़िया ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की दी बधाई
x
रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया ने सभी बालिकाओं को 24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि बालिकाओं की मूल सुविधाओं, सम्मान और आजादी के प्रति लोगों को जागरूक करने और उनके प्रति भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से हर साल राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बालिकाओं के लिए अनुकूल वातावरण और नए अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश में बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ और पोषण के लिए प्राथमिकता से काम किया जा रहा है। श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि परिवार और समाज को भी बेटियों के साथ मजबूती से खड़े रहने की जरूरत है। उन्होंने सभी बेटियों से कहा है कि आगे बढ़ें और अपने सपनें साकार करें, राज्य सरकार का सहयोग हमेशा उनके साथ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story