CG-DPR

ट्रांसपोर्ट संघ के अनुरोध पर मंत्री अमरजीत भगत ने बीपीसीएल के अधिकारियों से

jantaserishta.com
9 Oct 2022 8:25 AM IST
ट्रांसपोर्ट संघ के अनुरोध पर मंत्री अमरजीत भगत ने बीपीसीएल के अधिकारियों से
x
रायपुर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने ट्रांसपोर्ट संघ के अनुरोध पर बीपीसीएल के अधिकारियों से बातचीत की। बीपीसीएल ने ईंधन के परिवहन के लिए निविदा आमंत्रित की गई है, जिसकी दरें आज से 5-6 वर्ष पुरानी है। तब से लेकर अब तक महंगाई में ज़मीन आसमान का अंतर है। पेट्रोल-डीज़ल की कीमत 100 के पार जा चुकी है। दर में 30 प्रतिशत कमी के साथ बीपीसीएल द्वारा आमंत्रित किया गया है। ट्रांसपोर्ट संघ ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई और उचित रास्ता निकालने के लिए मंत्री श्री अमरजीत भगत से आग्रह किया। उनकी शिकायतों और मांग पर गौर करते हुए मंत्री श्री अमरजीत भगत ने तत्काल विभाग के सेक्रेटरी और अधिकारियों से बात कर ट्रांसपोर्ट संघ की मुश्किलों से अवगत कराते हुए उचित कार्यवाही करने को कहा। साथ ही उन्होंने बीपीसीएल के बंद पड़े पंपों को दुबारा संचालित करने को कहा ताकि ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल/डीज़ल की आपूर्ति निर्बाध हो सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story