CG-DPR

व्यापंम द्वारा आयोजित पटवारी चयन परीक्षा वर्ष 2022 अर्न्तगत मेरिट सूची जारी

jantaserishta.com
20 Aug 2022 5:18 PM IST
व्यापंम द्वारा आयोजित पटवारी चयन परीक्षा वर्ष 2022 अर्न्तगत मेरिट सूची जारी
x

बीजापुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित पटवारी चयन परीक्षा वर्ष 2022 की मेरिट सूची जारी हुआ है। पटवारी प्रशिक्षण हेतु चयनित एवं प्रतीक्षा सूची मंे शामिल उम्मीदवार शैक्षणिक एवं अन्य अर्हता संबंधी मूल दस्तावेजों एवं स्वप्रमाणित छायाप्रतियों के साथ सत्यापन हेतु 26 अगस्त 2022 को कार्यालय कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा जिला बीजापुर में प्रातः 11 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन सुनिश्चित कराएं उक्त तिथि पर अनुपस्थित होने की स्थिति में चयन पर किसी भी प्रकार से विचार नही की जाएगी। दस्तावेजों में शैक्षणिक योग्यता 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं परीक्षा प्रमाण पत्र, कम्प्यूटर प्रमाण पत्र, स्थाई जाति, निवास, रोजगार पंजीयन सहित आवश्यक दस्तावेज शामिल है। चयन एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल उम्मीदवारों की सूची जिले की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीजापुर डॉट जीओव्ही डॉट इन पर उपलब्ध है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story