- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- खाद्य मंत्री अमरजीत...
CG-DPR
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गौतम चौरड़िया की मुलाकात
jantaserishta.com
18 Nov 2022 5:13 PM IST

x
रायपुर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत और छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद आयोग के अध्यक्ष जस्टिम श्री गौतम चौरड़िया के मध्य आज राजधानी रायपुर स्थित पहुना में मुलाकात हुई। मंत्री श्री भगत और आयोग के अध्यक्ष जस्टिस श्री चौरड़िया ने विभागीय गतिविधियों तथा जनहित की योजनाओं की क्रियान्वयन के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस दौरान जस्टिस श्री चौरड़िया ने मंत्री श्री भगत से विभागीय व्यवस्था तथा वित्तीय व्यवस्था की जरूरत बताई जिस पर मंत्री श्री भगत ने शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। जस्टिस श्री चौरड़िया ने बताया कि उपभोक्ताओं से संबंधित लंबित प्रकरणों का निराकरण की दिशा में शीघ्र कार्यवाही की जाएगी। श्री भगत ने विभागीय कर्मचारियों के लिए आवास निर्माण, न्यायिक प्रकरणों, कर्मचारियों की नियुक्ति और उपभोक्ता फोरम में जिला अध्यक्षों-सदस्यों की नियुक्ति के संबंध में चर्चा की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





