- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- गणतंत्र दिवस...
CG-DPR
गणतंत्र दिवस समारोह-2023 की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में राजभवन में हुई बैठक
jantaserishta.com
24 Jan 2023 8:14 AM IST

x
रायपुर: राजभवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों के परिप्रेक्ष्य में राज्यपाल के उप सचिव दीपक कुमार अग्रवाल ने विभिन्न विभागों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय पावन पर्व के उपलक्ष्य पर राजभवन में ध्वजारोहण सहित संध्याकाल में स्वागत समारोह का आयोजन होगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन सजगता से करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक में यह तय किया गया कि स्वागत समारोह के दौरान अतिथियों के आगमन एवं प्रवेश व्यवस्था पुलिस अधीक्षक रायपुर एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजभवन द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। समारोह के आमंत्रण पत्रों का वितरण और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को राजभवन लाने एवं वापस ले जाने की व्यवस्था कलेक्टर रायपुर द्वारा की जाएगी। आयुक्त नगर निगम को राजभवन परिसर एवं सड़कों की साफ सफाई, रंगीन झंडों की व्यवस्था, उद्यान विभाग को सजावटी पौधों तथा लॉन की सफाई की जिम्मेदारी दी गई। समारोह के दौरान ट्रैफिक, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी और रायपुर कलेक्टोरेट, नगर निगम, पी.डब्ल्यू.डी., बिजली, उद्यानिकी, आयुष विभागों के अधिकारी एंव कर्मचारी उपस्थित थे।
Tagsराजभवन
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





