CG-DPR

भेंट-मुलाकात, बिन्द्रानवागढ़

jantaserishta.com
6 Dec 2022 5:05 PM IST
भेंट-मुलाकात, बिन्द्रानवागढ़
x
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात स्थल परियाबाहरा पहुंचे।
उन्होंने विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र माल्यार्पण कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरूआत की।
भेंट-मुलाकात के दौरान कृषक श्री कृष्ण कुमार नाग ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका 50 हजार रूपए का कर्ज माफ हुआ है। उन्होंने 65 क्विंटल धान बेचा है।
कर्ज माफी से बचे पैसे और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से मिली राशि से उन्हें काफी राहत मिली है।
कृष्ण कुमार नाग ने बताया कि उन्होंने तीन ट्रेक्टर खरीदे हैं, जिसे किराये पर चलाकर वे पैसा कमा रहे हैं।
महिला स्व सहायता समूह की केशरी सोनवानी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके समूह ने 359 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बनाया है। उन्हें मिली राशि से अपने लिए सोने का झुमका लिया है
भेंट मुलाकात में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत भी उपस्थित हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story