CG-DPR

स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान समारोह में जिले की मीरा हुई सम्मानित

jantaserishta.com
7 March 2023 8:57 AM IST
स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान समारोह में जिले की मीरा हुई सम्मानित
x
बेमेतरा: स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 4 मार्च 2023 को विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ। सम्मान समारोह में बेमेतरा जिले के जनपद पंचायत साजा अंतर्गत ग्राम राखी की स्वच्छताग्राही श्रीमती मीरा मानिकपुरी को आमंत्रित किया गया था। इस सम्मान समारोह में स्वच्छता से संबंधित बेहतर कार्य करने के लिए मीरा मानिकपुरी को राष्ट्रपति द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया और गौठान में गोबर गैस प्लांट के सफल संचालन के लिए समूह के महिलाओं को बधाई दी। ज्ञात हो कि श्रीमती मीरा गांव में स्वच्छता से संबंधित कार्य करती है और गौठान में बने बायोगैस का उपयोग स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने में करते हैं। इस उपलब्धि के लिए प्रभारी जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया और गांव में स्वच्छता एवं गोधन योजना से संबंधित कार्य को निरंतर बनाए रखने को कहा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story