- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- बतौली जनपद के 16...
CG-DPR
बतौली जनपद के 16 दिव्यांग बच्चों का बना मेडिकल सर्टिफिकेट
jantaserishta.com
13 March 2023 8:51 AM IST

x
अम्बिकापुर: बतौली जनपद के 16 दिव्यांग बच्चों को मेडिकल बोर्ड के द्वारा जांच उपरांत मेडिकल सर्टिफिकेट बना कर दिया गया। बच्चों के मेडिकल सर्टिफिकेट बन जाने से अब कई योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।
सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक श्री रविशंकर तिवारी ने बताया कि विगत शुक्रवार को बतौली विकासखण्ड के 16 दिव्यांग बच्चों को मेडिकल बोर्ड के समक्ष जांच के लिए लाया गया जिसमें से जांच के पश्चात 10 दिव्यांग बच्चों का मेडिकल सर्टिफिकेट मेडिकल बोर्ड द्वारा बनाया गया जिसे उसी दिन छात्रों को वितरित कर दिया गया। इसी प्रकार शनिवार को 12 में से 3 दिव्यांग बच्चां को मेडिकल सर्टिफिकेट ढिया गया। 2 श्रवण बाधित बच्चों को कान के लिए दवाई दिया गया तथा 3 अल्पदृष्टि बच्चों को सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया।
ज्ञातव्य है कि कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने निर्देशानुसार जिले के दिव्यांग स्कूली बच्चों की जांच अम्बिकापुर में मेडिकल बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है। जांच उपरांत मेडिकल सर्टिफिकेट भी बनाकर दिया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





