- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- प्रयास प्रवेश परीक्षा...
CG-DPR
प्रयास प्रवेश परीक्षा आवेदन के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं
jantaserishta.com
19 March 2023 8:53 AM IST

x
अम्बिकापुर: प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा आवेदन के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट की अनिवार्यता नहीं है। परीक्षा में चयन होने पर मेडिकल सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री डीपी नागेश ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9 वी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट जमा नहीं करना है। प्रवेश परीक्षा में चयन उपरांत ही मेडिकल सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। विद्यार्थी व पालक प्रवेश परीक्षा आवेदन के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने में समय न गंवाएं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरने के सम्बंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु संपर्क नंबर भी जारी किया गया है।
इन नंबरों पर कर सकते है संपर्क- सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर 8120894558, प्रशासकीय अधिकारी प्रयास विद्यालय अम्बिकापुर 8959738343, मंडल संयोजक बतौली 8225980743, मंडल संयोजक लखनपुर 9753946553, मंडल संयोजक अंबिकापुर 9009627222, मंडल संयोजक लुण्ड्रा 7999 566767, मंडल संयोजक उदयपुर 9406130942, मंडल संयोजक सीतापुर 7240825482 एवं मंडल संयोजक मैनपाट 8319546670 ।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





