- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी...
CG-DPR
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: साप्ताहिक समयसीमा की बैठक सम्पन्न
jantaserishta.com
10 Nov 2022 10:22 AM IST

x
मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर पी.एस. ध्रुव ने जिले में धान खरीदी पर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी खरीदी केन्द्रों में जाकर सतत निरीक्षण करें तथा किसानों हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था दुरस्त करें। बैठक में कलेक्टर श्री ध्रुव ने जिले में सुपोषण अभियान के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा कहा कि कुपोषित बच्चों को देखभाल हेतु पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भेजें, इस सम्बंध में उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित करते कहा कि कोई भी एनआरसी खाली ना रहे।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने बैठक में गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी गौठानो मे गोबर खरीदी अच्छे से हो। नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी योजनांतर्गत गौठानो में आजीविकामूलक गतिविधियां निरंतर संचालित रहें, इस बात का ध्यान रखें, सभी सम्बन्धित अधिकारी गौठानो में जाकर निरीक्षण करें। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों को ई- कोर्ट में लंबित प्रकरणों के जल्द निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि आमजनों के यथाशीघ्र मामले निराकृत हो जाएं। बैठक में श्री ध्रुव ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली तथा कहा कि घोषणाओं के क्रियान्वित में प्रगति लाएं। इस दौरान उन्होंने जिले में सड़कों के संधारण के प्रगति के सम्बंध में लोक निर्माण विभाग से जानकारी ली तथा कहा कि पेंच वर्क से सम्बंधित कार्य तत्काल पूर्ण कराएं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





