CG-DPR

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: दिव्यांग की समस्या का तत्काल हुआ निदान

jantaserishta.com
2 Dec 2022 8:46 AM IST
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: दिव्यांग की समस्या का तत्काल हुआ निदान
x
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: जनचौपाल में बड़ी उम्मीद के साथ ग्राम कदरेवा के दिव्यांग सुखदेव पहुंचे थे। उनकी इच्छा थी कि उन्हें ट्राईसाईकल मिल जाये जिससे उन्हें आने-जाने में आसानी हो सके। कलेक्टर जनचौपाल में अपना आवेदन लेकर जब सुखदेव उपस्थित हुए तो कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव ने उनसे बड़ी संवेदनशीलता के साथ बात की और उनकी इच्छा से अवगत हुए। उन्होंने तुरंत समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि जनचौपाल समाप्त होते ही दिव्यांग को ट्राईसाईकल मिल जाये।
कलेक्टर श्री ध्रुव के निर्देश का पालन सुनिश्चित करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग सुखदेव को ट्राईसाईकल प्रदाय की गई। कलेक्टर ने स्वयं मौजूद रहकर सुखदेव को ट्राईसाईकल की मदद दिलाई। दिव्यांग की खुशी का ठिकाना ना रहा। उन्होंने आवेदन देने के तुरंत बाद ही मंशा पूरी होने पर आभार व्यक्त किया और कलेक्टर एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story