- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- CG-DPR
- /
- ...
CG-DPR
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: कलेक्टर पीएस ध्रुव ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा
jantaserishta.com
31 Oct 2022 9:11 AM IST

x
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस एक नवंबर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय में एक दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन मनेन्द्रगढ़ स्थित स्वामी आत्मानन्द शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय ग्राउण्ड में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संचालक सीजीएमएससी व मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल होंगे। कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर श्री पीएस ध्रुव ने सभी विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।
कलेक्टर श्री ध्रुव स्वयं राज्योत्सव स्थल पहुंचे। राज्योत्सव की तैयारियां जोरो-शोरों से जारी है। कलेक्टर के निर्देशानुसार कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं के सम्बंध में प्रदर्शनी लगायी जाएगी, इस हेतु उन्होंने पूर्व तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य गेट, अन्य द्वार, अतिथियों की बैठक व्यवस्था, मंच, माइक, साज- सज्जा, साफ-सफाई अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





